बालोतरा | राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 1967 में अध्ययनरत रहे विद्यार्थियों का स्वर्ण जयंती पर स्नेह मिलन समारोह 1 जुलाई को होगा। इस आयोजन को गरिमामय व्यवस्थित बनाने के लिए उक्त बैच के विद्यार्थी मदनलाल सालेचा, लक्ष्मीचंद अन्याय, जैसलसिंह खारवाल, शंकरलाल सलुंदिया अपने सहपाठियों से संपर्क में लगे हुए है। अभी तक अधिकांश सखाओं से संपर्क कर लिया गया है, लेकिन जिन सखाओं से संपर्क नहीं किया जा सका है वे उक्त आयोजकों से संपर्क कर अपना नाम सूचीबद्ध करवा ले।