बालोतरा | पचपदरा रोड पर लाइन शिफ्टिंग के कार्य को लेकर डेयरी फीडर व नया बस स्टैंड से जुड़े क्षेत्र नीलम सिनेमा, नेहरू कॉलोनी, मूंगड़ा रोड, जज कॉलोनी, भांडियावास रोड, नया बस स्टैंड इलाके में रविवार सुबह 6 से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जेईएन विनय कुमार जैन ने यह जानकारी दी।