पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डोली के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

डोली के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोली गांव की सरहद में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वही एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने टोल नाका की और से लगाये गए बोर्ड को हटाने व स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया। करीब पौन घंटे तक रास्ता बंद रहने से दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। तब यातायात बहाल हो पाया।

जानकारी अनुसार रामनिवास 24 पुत्र धन्नाराम डारा व हिमताराम बुधवार रात करीब 9 बजे अपने गांव डोली की ओर आ रहे थे। इस दौरान डोली टोल नाका के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने गलत साइड में आकर बाइक को टक्कर मार दी। इससे रामनिवास की मौके पर ही मौत हो गयी। वही घायल हिमताराम को जोधपुर रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। टोल नाका के समीप लगे बोर्ड को हटाने व् स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव उठाने से इंकार कर दिया। इस पर अधिकारियो की समझाइश के बाद ग्रामीण शव उठाने पर सहमत हुए। इस दौरान हाइवे के दोनों तरफ दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक जाम लग गया।

खबरें और भी हैं...