दिन व रात के पारे में डेढ़ डिग्री गिरावट, लू का प्रकोप जारी
बालोतरा | जिले में पिछले कई दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पास पहुंच गया था, लेकिन दिन व रात दोनों का तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट बुधवार को दर्ज की गई। तापमान कम होने से गर्मी से मामूली राहत जरूरी मिली, लेकिन लू का प्रकाेप अब भी जारी है। आलम यह है कि दोपहर में लोग बाइक ड्राइव करने और घरों से बाहर निकलने में परहेज करने लगे हैं। लोग ज्यादातर समय घर या ऑफिस में बीता रहे हैं। फील्ड का काम सुबह या शाम के समय निपटाने पर जोर दे रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.1 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।