पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा . नाहटा अस्पताल में घायलों का उपचार करते चिकित्सक।

बालोतरा | छतरियों का मोर्चा बीओटी पुल पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। इन्हें नाहटा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार खारा सिमरखिया निवासी निजाम खां (20) पुत्र नेकू खां मुसलमान व मुश्ताक (21) पुत्र सुभान खां मुसलमान निवासी बड़नावा गंगापुरा बुधवार रात करीब 8.30 बजे सांकरणा बेरा स्थित बेरे पर कार्य के बाद मोटर साइकिल पर गांव जा रहे थे। इस दौरान बीओटी पुल तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नाहटा अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। वहीं पुल पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करवाया।

खबरें और भी हैं...