60 साल बाद 53 सहखातेदारों की जमीन का हुआ बंटवारा
बालोतरा | ग्राम पंचायत गंगावास सरहद में स्थित जैताराम के खातेदारी खेत का 60 साल बाद बंटवारा हुआ। बुधवार को न्याय आपके द्वार कार्यक्रम में एसडीएम भागीरथ चौधरी की मौजूदगी में 53 सहखातेदारों के रूबरू जमीन का बंटवारा करवाया गया। जमीन पर काबिज चार पीढ़ियों के वारिसान के न्याय आपके द्वार में हाथाेहाथ बंटवारा कर दस्तावेज तैयार किए गए तो सभी ने प्रशासन का आभार जताया। इसी तरह शिविर में 35 बंटवारे हुए।