पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईजी घुमरिया ने किया पचपदरा थाने का निरीक्षण

आईजी घुमरिया ने किया पचपदरा थाने का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमरिया ने बुधवार को पचपदरा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। वहीं अधिकारियों से कानून व्यवस्था, दर्ज मामलों व आपराधिक वारदातों के रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों व इसकी रोकथाम के निर्देश दिए। आईजी हवासिंह घुमरिया के बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पचपदरा थाना पहुंचे। जहां पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद आईजी ने थाने के विभिन्न कक्षों, मालखानों व अपराध शाखा का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कानून व्यवस्था पर समीक्षा की। वहीं अपराध नियंत्रण व आपराधिक वारदातों की रोकथाम को लेकर निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...