गौ सेवार्थ श्रीमद भागवत कथा के बैनर का विमोचन
भास्कर संवाददाता | बालोतरा (आंचलिक)
अन्नपूर्णा गौशाला में गोवंश की सेवार्थ के लिए अधिक मास के अवसर में श्रीमद् भागवत कथा का संगीतमय आयोजन रखा गया है। इसके बैनर का विमोचन मंगलवार को वर्धमान स्कूल में परशुराम गिरी महाराज कनाना, राघव दास महाराज बालोतरा, नरसिंगदास महाराज समदड़ी के सानिध्य में किया गया।
गौशाला के व्यवस्थापक गौतम गहलोत ने बताया कि अधिक मास में संतों के सानिध्य में 1 जून से 7 जून तक सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन रखा गया है। कथा वाचिका देवी ममता के श्रीमुख से व्यास पीठ पर कथा वाचन समय दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक होगा। 1 जून को सुबह 8 नई चोंच मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गोशाला पहुंचेगी। 6 जून को रात्रि 9 बजे से भजन गायक प्रकाश माली की ओर से एक शाम गौ माता के नाम जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण के दौरान परशुराम गिरी महाराज का उद्बोधन होगा। 7 जून को महामंडलेश्वर कुशाल गिरी महाराज गौ चिकित्सालय नागौर का आध्यात्मिक प्रवचन होगा। इस कार्यक्रम के लिए श्री अन्नपूर्णा गौशाला श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव समिति का निर्माण किया गया। कथा को लेकर समिति के सदस्य उत्तमसिंह राजपुरोहित, जगदीश, कमल किशोर रांकावत, महेंद्र खंडेलवाल, डूंगरचंद माली, अयोध्याप्रसाद गोयल, थानाराम जांगिड़, अनिल चितारा, अमरसिंह, नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अशोक गहलोत, बालकृष्ण अग्रवाल, गोपाल पंवार तैयारियों में जुटे हुए है।