शनि जयंती पर रात भर बही भजनों की सरिता
भास्कर संवाददाता | बालोतरा (आंचलिक)
शहर के वर्धमान स्कूल ग्राउंड में मंगलवार रात्रि को शनि जयंती के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। शनि जयंती पर सूर्य मंडल सेवा समिति के तत्वाधान में मंगलवार काे दिनभर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। वर्धमान स्कूल ग्राउंड में रात 9 बजे विराजमान शनि देव भगवान की तस्वीर के समक्ष शिवसेना जिला प्रमुख पन्नालाल सोलंकी, लाभार्थी सरदारमल सिंघल, मंडल अध्यक्ष नेमीचंद सोनी, संरक्षक सुरेश सिंघल, सचिव तुलसीदास रामावत ने दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। भजन संध्या में परशुरामगिरी महाराज कनाना, नरसिंगदास महाराज समदड़ी, राघवदास महाराज के सानिध्य रहा। मंडल प्रवक्ता दौलत आर. प्रजापत ने बताया कि भजन संध्या के दौरान संजू बाबा एंड पार्टी ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। भजन गायक गोपाल बंजारा ने गणपति वंदना गजानंद महाराज पधारो, गुरु महिमा वारी जाऊ ओ गुरु सा बलिहारी जाऊ से आगाज किया। गायिका हिना हरिदासी ने भजन सेठा में सांवरो सेठ, चौसठ जोगणी, गायक सोनू सिसोदिया ने शनि देव की महिमा का बखान करते हुए भजन आज पधारो देवा म्हारे आंगन शनिदेव, थारी जय हो पवन कुमार बजरंग बालाजी सहित माताजी के भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने विभिन्न स्वांग रचकर झांकी प्रस्तुत की। हास्य कलाकार जगदीश प्रजापत ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को खूब हंसाया। कोमल जांगिड़ ने माताजी की झांकी का प्रस्तुत की। गायक अनिल सैन ने एक से एक बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या में समिति के विकास जिंदल, कमलेश जाटोल, पवन अग्रवाल, गौतम गहलोत, प्रताप घांची, सरजू प्रसाद रंगवाला, मंगलाराम सोलंकी, जोगाराम, ओम भाटी, धनराज, खीमराज, देवेंद्र, हीरालाल प्रजापत, जीतू प्रजापत, गोपाल सागर ने सेवाएं दी। इस अवसर पर समाजसेवी मोहनलाल माली, हरीश माली, शंकरलाल सलुंदिया, भंवरलाल भाटी, भाजपा युवा नेता खेताराम घोड़ेला सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
बालोतरा. भजन संध्या में मौजूद श्रद्धालु।