पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मर्जी से जोड़ लिए पानी के कनेक्शन

मर्जी से जोड़ लिए पानी के कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | दैनिक भास्कर की ओर से जल संरक्षण को लेकर अभियान जारी है। पानी को बचाने व लोगों से समझाइश के लिए दैनिक भास्कर की ओर से जलमित्र नियुक्त किए गए। बुधवार को शास्त्री कॉलोनी में सप्लाई के दौरान दिनभर सड़कों पर पानी बहता रहा। दैनिक भास्कर के जलमित्र मुकेश वैष्णव ने वहां जाकर देखा, तो पता लगा कि लोगों ने मनमर्जी से जल कनेक्शन जोड़ दिए है। रहवासीय मोहल्ले में दो पाइप लाइन निकल रही है, ऐसे में लोगों ने खुद के स्तर पर दोनों पाइप में कनेक्शन जोड़ दिए। इसके चलते जब पानी की सप्लाई होती है, तो कहीं न कहीं लीकेज के चलते पानी व्यर्थ ही बह जाता है। जलमित्र मुकेश वैष्णव ने मनमर्जी से जोड़े गए कनेक्शन के बारे में जलदाय विभाग में अवगत करवाकर सर्वे कराने की बात कही।

बालोतरा. शास्त्री कॉलोनी में लीकेज के चलते व्यर्थ बहता पानी।

खबरें और भी हैं...