अशोक व दूदाराम सुपर 30 में चयनित
बालोतरा | जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा के शिक्षा सत्र 2017-18 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्र अशोक जांगिड़ व छात्र दूदाराम ने सुपर 30 में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं विज्ञान वर्ग के कक्षा 11 के छात्र सुरेशकुमार ने एक्स नवोदय फाउंडेशन द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थी चयन परीक्षा में स्थान प्राप्त किया है। छात्र दूदाराम ने दक्षिणा फाउंडेशन में चयनित होकर सफलता का परचम लहराया है। उल्लेखनीय है कि सुपर 30, एक्स नवोदय फाउंडेशन व दक्षिणा फाउंडेशन में चयनित विद्यार्थियों के लिए एक वर्ष तक आईआईटी की कोचिंग व रहने के समस्त व्यय का दोनों फाउंडेशन की तरफ से उठाया जाएगा।