पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवाना | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के अध्यक्ष परवीर भटनागर व पूर्णकालिक सचिव आरती माहेश्वरी के निर्देशन में बुधवार को तालुका विधिक सेवा समिति सिवाना अध्यक्ष राजेश्वर विश्नोई ने मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखाकर सिवाना क्षेत्र में विधिक जानकारी के प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया। सिवाना, गुडानाल, सिणेर, धारणा, चुली, मिठौडा, पादरू ग्राम पंचायत, पऊ राजस्व लोक अदालत में मोबाइल वाहन के माध्यम से रिटेनर अधिवक्ता अनिल यादव, पैनल अधिवक्ता ललित कुमार जांगिड़ ने आमजन में बाल विवाह रोकथाम, तंबाकू निषेध अभियान, राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नालसा एवं रालसा द्वारा जारी लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कानूनी जानकारी दी। लोगों में इन योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया। इस दौरान मोबाइल वाहन के साथ महेंद्र कुमार, वसीम खां, उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...