भाजपा के हर बूथ पर बनेगी कमेटी
बालोतरा (आंचलिक) | स्थानीय डाक बंगले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला महामंत्री बालाराम मूंढ के मुख्य आतिथ्य व नगर अध्यक्ष राजेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नगर महामंत्री भरत मोदी ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित बूथ कमेटियों के गठन को लेकर बैठक रखी गई। जिला महामंत्री बालाराम मूंढ ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 21 लोगों की कमेटी का गठन किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को पेपर प्रमुख बनाकर हर मतदाता तक पहुंचना है। आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हो गए। बैठक में भाजयुमो प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत, पचपदरा महामंत्री डूंगर देवासी, ग्रामीण मंडल महामंत्री लक्ष्मणसिंह, शहर महामंत्री नेमीचंद माली, उपाध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, महेंद्रसिंह गोलिया, रूपाराम प्रजापत, मो. युनुस अशरफी, राजेशपुरी मौजूद थे।