बालोतरा | शहर में दिनोंदिन तापमान में वृद्धि होने के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गर्म हवा के थपेड़े और कड़ी धूप के बीच तन झुलसाने वाली गर्मी बरकरार है। सुबह से ही गर्मी के तेज तेवर चढ़ने शुरू हो जाते है। दोपहर को तो शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। घर से बाजार व दफ्तर जाने के लिए हर कोई मुंह पर रूमाल, स्कार्फ पहनकर निकलता है। वहीं गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का भी लोग जमकर सेवन कर रहे हैं। दोपहर को 44.6 डिग्री तापमान के चलते तेज तपस से हर कोई परेशान है।