शहर के श्रीमाली समाज भवन में रविवार को भारत विकास परिषद बालोतरा के तत्वावधान में पंडित स्व. रतनलाल गौड़ की स्मृति में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। एसडीएम भागीरथराम चौधरी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने शिविर का उद्घाौटन किया। जोधपुर से आई टीम में शामिल डॉ. पवन कुमार शर्मा, कैलाश रतनू, गणेश प्रसाद पंचारिया ने गंठिया (जोड़़ो का दर्द), मधुमेह (शुगर), लीवर, पथरी एवं दमा का इलाज अत्याधुनिक मशीनों व आयुर्वेदिक पद्धति से किया। सौजन्य कर्ता एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव ने स्वागत भाषण देते हुए शिविर के बारे में जानकारी दी। शिविर में 152 मरीजों का उपचार किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामस्वरूप गर्ग, द्वारकाप्रसाद गोयल, पुखराज राठी, बालोतरा अध्यक्ष अशोक श्रीमाली, सचिव भरत लोहिया, कोषाध्यक्ष नरेश खण्डेलवाल, सीताराम लोहिया, शोभा गौड़, हरिप्रसाद गोटवालिया, भरत मोदी, ओम प्रकाश बांठिया, संजय शर्मा, भरत प्रजापत, च्ंद्रप्रकाश सिंघल, अशोक दवे, मनोज गुप्ता, किशोर मंन्शानी, महेन्द्र गुप्ता, सुरेश सराफ, कमलेश सिंहल, मोहनलाल रामपुरिया, गोपीकिशन गौड़, रघुवीर सिंहल, रमेश त्रिवेदी, कांतिलाल व्यास, सुरेश तिवारी मौजूद थे।
पंडित रतनलाल गौड़ की स्मृति में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन, दूसरा शिविर िवश्नोई हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर के तत्वावधानमें लगा
बालोतरा . श्रीमाली समाज भवन में शिविर में जांच करते चिकित्सक।
शिविर में 54 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया
बालोतरा | िवश्नोई हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर के तत्वावधान में रविवार को विशाल निशुल्क मूत्र, पथरी एवं गुर्दा रोग परामर्श शिविर का आयोजन संजीवनी हॉस्पिटल, ऑवरब्रिज के नीचे नेहरू नगर बाड़मेर में हुआ। शिविर प्रभारी राजेश विश्नोई ने बताया कि शिविर में गुजरात के अनुभवी मूत्र, पथरी एवं गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ.गोपेश विश्नोई ने सेवाएं देकर 54 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर सुबह 11 से शुरू होकर देर शाम तक चला। डॉ. गोपेश विश्नोई ने शिविर में किडनी में पथरी बनने के कारण, इसके बचाव व समाधान के बारे में बताया गया। शिविर में भामाशाह कार्ड धारकों के लेजर मशीन से नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए।