बालोतरा | सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ आदेश को लेकर 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं पर किए गए झूठे मुकदमों के विरोध में सोमवार शाम 5 बजे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। हुकमाराम राठौड़ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाने व भारत बंद के दौरान किए गए झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।