बालोतरा | अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आह्वान पर डाक कर्मचारी 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम जसोल ने बताया कि सभी केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दे दिया है, लेकिन डाक विभाग में कार्यरत करीब 3 लाख ग्रामीण डाक सेवकों को वंचित रखा गया है। ग्रामीण डाक सेवकों के लिए भारत सरकार डाक विभाग द्वारा बनाई गई कमलेश चंद्र की अध्यक्षता वाली कमेटी की सभी सकारात्मक सिफारिशें लागू करवाने के लिए हड़ताल कर रहे हैं।