पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपुरोहित युवा क्रांति महासम्मेलन आज से

राजपुरोहित युवा क्रांति महासम्मेलन आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | शहर के मेगा हाइवे बायपास मार्ग पर स्थित राजपुरोहित छात्रावास में सोमवार से दो दिवसीय राजपुरोहित युवा क्रांति महासम्मेलन शुरू होगा। इसे लेकर शहर के खेतेश्वर भवन में रविवार को रमेश राजपुरोहित व गोविंदसिंह कालूड़ी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें आयोजन को लेकर चर्चा करने के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। आयोजन में कई संत-महात्मा शरीक होंगे। गजेंद्रसिंह लंगेरा ने बताया कि सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने को लेकर कार्यकर्ताओं ने आस-पास के गांवों का दौरा कर न्योता दिया। इस अवसर पर गणेशसिंह भोजास, हमीरसिंह राजगूरू, जितेंद्रसिंह कनोड़िया, मुकेश तातड़ा, जितेंद्रसिंह सबलपुर, कंवराजसिंह बीस्सू, किशोरसिंह सणतरा, प्रतापसिंह बालासर, दुर्गसिंह राजपुरोहित, अरविंदसिंह धांगड़वास, श्यामसिंह सोढ़ा, मनीष राजगुरु आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...