बालोतरा | प्रताप युवा मंडल ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप की 478 वीं जयंती पर भील तथा गाडोलिया लौहार बस्ती में जाकर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए। मंडल अध्यक्ष राणीदान रावल ने कहा कि आजादी के बाद भी प्रताप की प्रतिज्ञा का पूर्णरूप से पालन करने वाले भील तथा गाडोलिया आज भी दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। आज इन दो जातियों के लिए विकास की परिभाषा दूर-दूर तक नजर नहीं आती। महाराणा प्रताप की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित करके जयघोष लगाया। मंडल सचिव कुलदीप पालीवाल तथा प्रवक्ता शंभूराम देवड़ा ने गाडोलिया बस्ती के 45, प्रभारी हितेश पालीवाल तथा नरेश सुथार ने भील बस्ती में 65 गरीब बच्चों को वस्त्र प्रदान किए।