जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के अध्यक्ष परवीर भटनागर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बालाजी शिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पूर्णकालिक सचिव आरती माहेश्वरी के निर्देशन में बाल विवाह जैसी कुरीति से समाज को होने वाली क्षति के बारे में बताया गया तथा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा एवं सरंक्षण के बारे में जानकारी दी गई। अधिवक्ता छत्रकरण सैन ने समाज में बाल विवाह व भ्रूण हत्या रोकने के संबंध में जागरूक होने तथा पीड़ित प्रतिकर स्कीम के बारे में विधिक जानकारी दी। रिटेनर अधिवक्ता गणपतदान चारण व नीरज चौधरी ने रालसा व नालसा द्वारा आयोजित स्कीम के बारे में बताया। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के जिला प्रबंधक भंवरसिंह राठौड़ ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम में न्यायालय कार्मिक राजेंद्र जीनगर, पैरा वॉलेंटियर तखतसिंह नामा मौजूद थे।
विभिन्न गांवों में रखा विधिक शिविर, दी कानूनी जानकारी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के अध्यक्ष परवीर भटनागर, पूर्णकालिक सचिव आरती माहेश्वरी के निर्देशन में शुक्रवार को मोबाईल वाहन के माध्यम से सरवड़ी, मोतीसरा, डाबली, रोजियों की ढाणी, गोलियां, अर्थंडी, रातड़ी, लाखेटा, अंबो का बाड़ा, तिरगटी में विधिक शिविर रखा गया। इसमें रिटेनर अधिवक्ता अनिल यादव, पैनल अधिवक्ता खीमराम ने बाल विवाह रोकथाम, तंबाकू निषेध अभियान, राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नालसा एवं रालसा द्वारा जारी लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कानूनी जानकारी दी एवं लोगों में इन योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया गया।
सलाह
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बालाजी शिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर
बालोतरा. शिविर में विद्यािर्थयों को जानकारी देते जागरूकता टीम सदस्य।
बालोतरा. पंपलेट्स प्रदान करते कार्मिक।