पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरेगा संविदा कार्मिकों के आंदोलन को मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का समर्थन

नरेगा संविदा कार्मिकों के आंदोलन को मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के आह्वान पर पंचायत समिति बालोतरा के समस्त कार्मिकों ने अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को 16 वें दिन भी अनििश्चतकलीन कार्य बहिष्कार जारी रखा। इस पर मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ब्लाॅक बालोतरा ने वाजिब मांगो का समर्थन करते हुए विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष गुलाबसिंह ने बताया कि संघ की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर क्षुब्ध मंत्रालयिक कर्मचारियों ने संगठन के माध्यम से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। इस अवसर पर फौजाराम चौधरी, बाबूराम, नाथूराम चौधरी, घमंडाराम, जब्बरसिंह, गणपतराम, जेठूसिंह राजपुरोहित, हिंगलाजदान, अजयकुमार, भंवरलाल मीठालाल मौजूद थे।

समदड़ी . समदड़ी ब्लॉक के संविदा नरेगा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को पंचायत समिति मुख्यालय पर 18 वें दिन भी जारी रही। ब्लॉक अध्यक्ष पिरेंद्र व्यास ने बताया कि पंचायतीराज मंत्री द्वारा सोश्यल मीडिया पर संविदा कार्मिकों को स्थाई नहीं करने संबंधित बयान जारी करने तथा कथित दोहरे रवैए व भर्ती को लेकर वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं करने के कारण पंचायत समिति धोरीमन्ना के ग्राम रोजगार सहायक ओमाराम भील की ह्रदयघात के कारण मृत्यु हो गई। इससे पूरे राजस्थान में नरेगा कर्मचारियों ने सरकार के प्रति रोष व्याप्त किया। नरेगा कार्मिक व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने धरना स्थल पर ग्राम रोजगार सहायक ओमाराम भील को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। धरना स्थल पर नरेगा ब्लॉक अध्यक्ष पिरेंद्र व्यास, ग्राम रोजगार सहायक धीरेंद्रसिंह, जोगसिंह, पेपसिंह, देवीसिंह, नरसिंग, ओमाराम, यशवंतसिंह, जेटीए देवेंद्र शर्मा, सुरेश प्रजापति, धनराज, खुशबू कोर, लेखा सहायक बनवारीलाल प्रजापत, यशपाल डांगी मौजूद थे।

कल्याणपुर . पिछले दिनों से नियमितिकरण व भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चल रहे संविदा नरेगा कार्मिकों की हड़ताल का पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को समर्थन देकर विकास अधिकारी गौरव विश्नोई को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं मृतक नरेगा रोजगार सहायक ओमाराम भील को श्रद्धांजलि अर्पित की। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष विश्वजीतसिंह चंपावत, लक्ष्मणसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष एलडीसी अलाराम, सत्यनारायण, कैलाश, राजू नेहरा, श्रवण देवासी, रामेश्वर, किशोरसिंह, देवेंद्र मालवीय, राकेश बेनीवाल, कमलेश शर्मा, धर्मसिंह, लेखा सहायक रघुवीरसिंह राठौड़, राजाराम, उदाराम, मदन, चौथाराम माैजूद थे।

बालाेतरा. विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते मंत्रालयिक कर्मचारी संघ सदस्य।

समदड़ी. धरना प्रदर्शन करते संविदा नरेगा कार्मिक।

खबरें और भी हैं...