पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 किमी वॉक रेस में कांकराला के हवलदार जितेंद्रसिंह की 29 वीं रैंक

50 किमी वॉक रेस में कांकराला के हवलदार जितेंद्रसिंह की 29 वीं रैंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. स्वागत समारोह में हवलदार जितेंद्रसिंह का बहुमान करते एसडीएम।

भास्कर संवाददाता | बालोतरा

उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कांकराला निवासी हवलदार जितेंद्रसिंह राठौड़ पुत्र रेवतसिंह के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन में आयोजित 50 किलोमीटर की वॉक रेस में विश्व स्तर पर 29 वीं रैंक हासिल करने पर उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी, विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी, सालगराम परिहार, समाजसेवी ओमप्रकाश बांठिया ने शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी चौधरी ने कहा कि सेना में रहकर राष्ट्र सेवा के साथ खेल जगत में उपलब्धि धारण करना हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कठिन परिस्थिति एवं लग्न व अनुशासन के साथ विश्व स्तर की प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करना देश के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में मानाराम परिहार, दताराम खारवाल, रामेश्वर चौधरी, गणेशाराम बुनकर, जनजागृति संस्थान के सचिव भंवरलाल राणावत, हनुमान पटेल, खेताराम प्रजापत, राधाकृष्ण रति, गोपीकिशन पालीवाल, सोहन सिंह बालावत, पारस चौहान, भवानीसिंह, जगदीश चौहान, सोहनलाल प्रजापत, प्रेमसिंह खोखर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...