पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मवेशियों को चुराने वाले पाली के 3 आरोपी गिरफ्तार, एक कार बरामद

मवेशियों को चुराने वाले पाली के 3 आरोपी गिरफ्तार, एक कार बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिणधरी | कस्बे सहित आसपास के इलाकों में मवेशी चुराने के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। लंबे समय से पशुपालकों के बाड़े से मवेशी चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। पुलिस ने इमरान पुत्र इकबाल खा कुरैशी, सलीम खां पुत्र याकूब खां, सादिक खां पुत्र रमजू खां तीनों निवासी रोहिट जिला पाली को गिरफ्तार किया है। इनके पास एक कार भी बरामद गई। आरोपियों ने सिणधरी क्षेत्र के नाकोड़ा, लोहिड़ा, भूंका भगतसिंह, करना आदि गांवों व पुलिस थाना बालोतरा क्षेत्र के टापरा के आस पास पुलिस थाना पचपदरा के बागुंडी, सोमेसरा, बायतु क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक प्रकरणों में करीब 100 से ज्यादा भेड़-बकरियां चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। गहन पूछताछ जारी है। आरोपी वाहन से पहले रैकी करते थे, फिर बाड़ों से पशु चुराते थे। इसके लिए सड़क के नजदीक पशु बाड़ों पर निगरानी रखते थे। रात में वाहन को बाड़े के नजदीक खड़ा कर पशुओं को चुराकर गाड़ी में भरकर ले जाते थे। इसके बाद पशु व्यापारियों को औने-पौने दाम में मवेशियों को बेच देते थे।

खबरें और भी हैं...