पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर ट्रॉली में भरे सीमेंट के कट्टे रेलवे ट्रैक पर गिरे

ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे सीमेंट के कट्टे रेलवे ट्रैक पर गिरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बालोतरा (आंचलिक)

शहर में सोमवार को द्वितीय रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-टोली का संतुलन बिगड़ गया तथा रेलवे फाटक पर ही ट्रॉली में भरे सीमेंट के कट्टे गिर गए। रेलवे ट्रैक पर ही करीब 15-20 कट्टे गिर जाने से यातायात प्रभावित हो गया। ट्रैक से गुजरने वाले दुपहिया के साथ तिपहिया व बस चालकों को आवागमन में परेशानी देखनी पड़ी। जानकारी अनुसार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सीमेंट के कट्टों से भरकर सोमवार को रात 9 बजे द्वितीय रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी, लेकिन ओवरलोड होने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया तथा सीमेंट के कट्टे रेलवे ट्रैक पर ही नीचे गिर गए।

गनीमत रही कि उस समय रेल के आने का समय नहीं था, नहीं तो घटना हो सकती थी। करीब 15-20 कट्टे ट्रैक पर गिर पड़े। इसके बाद मजदूरों ने तुरंत कट्टों काे हटाकर अन्यत्र रखा। बीच ट्रैक में कट्टे होने से आवागमन प्रभावित रहा।

खबरें और भी हैं...