पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर घर परिवार में बेटी के समान होती है बहू : सजनी

हर घर-परिवार में बेटी के समान होती है बहू : सजनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. कथा के दौरान उपस्थित महिलाएं।

भास्कर संवाददाता | बालोतरा (आंचलिक)

शहर के सजनी बाईजी के आश्रम में महिला मंडल की ओर से नानी बाई का मायरा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक संत सजनी बाई ने नानी बाई के जीवन प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि नरसी के जीवन में अनेकों विपत्तियां आई, लेकिन उन्होंने भगवान के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा को कायम रखते हुए सच्ची भक्ति का परिचय दिया। तभी नरसी के संकट के दिनों में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं पहुंचकर मायरा भरा। कथावाचक संत सजनी बाई ने कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है। संकट के समय भगवान को सच्चे मन से याद करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ससुराल में बहु को बेटी के समान मानकर मिलजुलकर काम करे। परिवार में बहु-सास के बीच प्रेम व स्नेह का होना बहुत आवश्यक है। सास को अपनी बहु को बेटी के समान अपनाना चाहिए, तो बहु को भी अपनी सास को मां के समान मानकर आदर भाव रखना चाहिए। कथा में काफी महिलाओं ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...