पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत राज व निकाय संस्थाओं में महिलाओं को विशेष स्थान राजीव गांधी ने ही दिलाया : प्रजापत

पंचायत राज व निकाय संस्थाओं में महिलाओं को विशेष स्थान राजीव गांधी ने ही दिलाया : प्रजापत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बालोतरा (आंचलिक)

पूर्व प्रधानमंत्री भारत राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ मनाई गई। स्थानीय र|ेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित रिसोर्ट में ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह जसोल की अध्यक्षता में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। जिन्होंने कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार तथा पंचायत राज व स्थानीय निकाय संस्थाओं में महिलाओं को विशेष स्थान दिया। आमजन के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार उनकी योजनाओं के नाम बदलकर राजीव गांधी की जो उपेक्षा कर रही है वह निंदनीय है। ब्लॉक अध्यक्ष भगवतसिंह ने कहा कि स्व. गांधी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नई तकनीक कंप्यूटर एवं विशेष कार्य योजना देकर 21वीं सदी के स्वप्न का सूत्रपात किया। ब्लॉक महामंत्री शंकरलाल संलूदिया ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े प्रजातंत्र के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के पश्चात राजीव गांधी ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन में अपने प्रथम भाषण में कहा था कि भारत एक प्राचीन देश है लेकिन युवा राष्ट्र है। मैं युवाओं को हर जगह पसंद करता हूं मैं युवा हूं और मेरे स्वप्न भी है। मैं एक स्वतंत्र आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न देखता हूं। शिक्षाविद एवं पेंशनर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जेसलसिंह खारवाल, गांधीवादी विचारक अल्ताफ अहमद, उम्मेदाराम चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव रामेश्वर प्रजापत ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उपस्थित पंचायत समिति प्रधान ओमप्रकाश भील, नगर परिषद उपसभापति राधेश्याम माली, पार्षद हनुमान मेघवाल, चंपालाल माली, धनराज घांची, पूर्व अध्यक्ष शारदा चौधरी, मंगलाराम टांक, देरावरसिंह पंवार, प्रहलाद धतरवाल, अमराराम माली, जितेंद्र सिंह उमरलाई सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिवाना . स्थानीय डाक बंगले में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। वरिष्ठ नेता महंत निर्मलदास महाराज ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता व युवाओं के आदर्श पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के बलिदान को सदियों तक याद रखा जाएगा। देश के युवा व भारत र| स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी संचार एवं कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ओमाराम मेघवाल सिवाना, सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह पादरू, जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ मोकलसर, दीन मोहम्मद हाड़ा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्रसिंह राठौड़, पूर्व सरपंच रामनिवास आचार्य, झंकारमल चौपड़ा, एडवोकेट लादाराम परमार, जबरसिंह सिणेर, फरीद खां हाड़ा, रमेश सांखला, मनोहरलाल मेघवाल गुड़ा, सतार खां, ईश्वरसिंह गोलिया, कल्याणसिंह पिपलून, पदमसिंह देवड़ा, बक्सुखा मुल्तानी, राजेंद्र सरगरा, पन्नालाल जीनगर मौजूद थे।

मायलावास . कस्बे में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. गणपतसिंह राठौड़ ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को नई दिशा प्रदान की थी। उन्होंने देश में नई तकनीकी के विकास के कार्य करवाए थे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भीखी देवी माली, उप सरपंच छगनलाल मेघवाल, लक्ष्मण मेघवाल, शंकरसिंह राजपुरोहित सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

बालोतरा. सभा को संबोधित करते वक्ता।

सिवाना. सभा में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...