बालोतरा | शहर के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तारा चौधरी के जेल प्रहरी परीक्षा में जोधपुर डिवीजन में प्रथम रहने पर पुरुस्कृत शिक्षक फोरम के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार, प्रधानाचार्य मदनलाल खत्री, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक मैनेजर अणदाराम चौधरी ने शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया। इस अवसर पर वीर तेजाजी छात्रावास अधीक्षक बाबूलाल चौधरी, उदाराम चौधरी, मांगीलाल परिहार, सुरेंद्रसिंह, फरसाराम सहित नर्सिंग छात्राएं मौजूद थी।