पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धूम्रपान निषेध अधिनियम की दी जानकारी

धूम्रपान निषेध अधिनियम की दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा (आंचलिक) | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष परवीर भटनागर व पूर्णकालिक सचिव आरती माहेश्वरी के मार्गदर्शन में सोमवार को वार्ड संख्या 22 में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में धूम्रपान निषेध अधिनियम, श्रमिकों के अधिकार, पीड़ित प्रतिकार स्कीम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता छत्रकरण सैन, अधिवक्ता गणपतदान चारण व पैरा लीगल वॉलेंटियर तखतसिंह नामा ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। अंत में पार्षद हनुमानराम मेघवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...