बालोतरा. राष्ट्रपति के नाम बालोतरा थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपते संगठन सदस्य।
भास्कर संवाददाता | बालोतरा (आंचलिक)
सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाने व 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान किए गए झूठे मुकदमे वापस नहीं लेने के विरोध में सोमवार शाम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उपखंड कार्यालय में अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम बालोतरा थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। राजस्थान मेघवाल समाज के महामंत्री हुकमाराम राठौड़ ने बताया कि वर्तमान सरकार की कमजोर पैरवी के कारण हमारा एक्ट खत्म करने की कोशिश की जा रही है। 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान किए गए झूठे मुकदमे वापस ले। इस अवसर पर भंवरलाल भाटी, मेघवाल युवा विकास समिति के संस्थापक श्याम डांगी, नासिर चड़वा, रफीक चड़वा, मेघराज बोस, कबिराराम सिणली, राजूराम पांचल, मनमोहनसिंह पारंगी, पदमाराम लापुंद्रा, हड़मानाराम बोस, गोरधन पचपदरा, हेमंत भाटिया, चंद्र प्रकाश बोखा, ढलाराम बोस, डूंगर राम बारूपाल, मनीष शेरगढ़ मौजूद थे।