बालोतरा. धरना प्रदर्शन करते संविदा नरेगा कार्मिक।
बालोतरा. धरना प्रदर्शन करते संविदा नरेगा कार्मिक।
बालोतरा (आंचलिक) | राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ जयपुर के आह्वान पर पंचायत समिति के समस्त संविदा नरेगा कार्मिकों ने सोमवार को 18वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। राज्य सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक निर्णय नहीं लेने पर कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार कर रोष जताया। वहीं पंचायतीराज सेवा परिषद ब्लाॅक बालोतरा ने वाजिब मांगों का नैतिक समर्थन करते हुए आंदोलन को संबल प्रदान किया। धरना प्रदर्शन के साथ ही पंचायत समिति परिसर में धरनार्थियों ने मूक पक्षियों के दाना-पानी के लिए परिंडे लगाए। इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष गुलाबसिंह, फौजाराम चौधरी, बाबूराम, नाथूराम चौधरी, अनीता सीरवी, मीना कंवर, नरेंद्रसिंह, सोहनलाल, नरेंद्र जोशी, घमंडाराम, जब्बरसिंह, गणपतराम, हिंगलाजदान, अजयकुमार, भंवरलाल, मीठालाल मौजूद थे।