पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालोतरा में चित्रकार सोनी का किया स्वागत

बालोतरा में चित्रकार सोनी का किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा (आंचलिक) | हरियाणा के करनाल में एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में बालोतरा के चित्रकार प्रकाश सोनी को चित्रकारी कला में विशेष योगदान देने व कला संरक्षण का कार्य करने पर सम्मानित किया गया। समारोह मे एंटी करप्शन फॉउंडेशन अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, मुंबई से आई बॉलीवुड एंकर सिमरन डी आहूजा, रिटायर्ड आईजी सिमरन मंजरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री की बहिन वीना अरोड़ा ने मोमेंटो व तस्वीर देकर सम्मानित किया। समारोह मे देशभर से अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली 130 प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। सम्मानित होकर बालोतरा लौटने पर सोनी का स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर सालगराम परिहार, हुकमाराम राठौड़, हंसराज जयपाल, लक्ष्मण, नरेश सेजु, पेंटर हेमंत, कविता, श्याम डांगी ने साफा व माला पहनाकार स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...