बालोतरा (आंचलिक) | जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय बालिका संस्कार निर्माण शिविर कर आयोजन 23 से 27 मई तक न्यू तेरापंथ भवन में होगा। शिविर संयोजक प्रकाश वेद ने बताया कि शिविर में जोधपुर, बीकानेर, संभाग हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर आंचल आदि क्षेत्र से बालिकाएं भाग लेगी। इसमें आचार्य महाश्रमण की शिष्या समणी परिमलप्रज्ञा व सहयोगी साध्वी का सानिध्य रहेगा। वेद ने बताया कि बालिकाओं को कई आध्यात्मिक व व्यवहारिक ज्ञान की प्रेरणा देकर जीवन को अच्छा बनाने के लिए मोटिवेट किया जाएगा। साथ ही कई प्रतियोगिता भी होगी। 23 मई सुबह 9.15 बजे साध्वी रामकुमारी, साध्वी रतिप्रभा, समणी परिमलप्रज्ञा के सान्निध्य में शिविर का उद्घाटन होगा।