पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मकान के आगे खड़ी बाइक चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | शहर के मालियों की बगेची उम्मेदपुरा में गुरूवार शाम एक रहवासीय मकान के आगे खड़ी बाइक चोरी हो गई। जसोल निवासी मुकेश कुमार पुत्र उकाराम पालीवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके भाई सोनाराम की पल्सर बाइक गुरुवार शाम करीब 7.50 बजे मालियों की बगेची उम्मेदपुरा में रहवासीय मकान के आगे खड़ी थी। इस दौरान अज्ञात चोर बाइक को लेकर भाग गए। वारदात की सारी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद है। उल्लेखनीय है कि शहर में गत कई दिनों से लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। मुख्य बाजार, अस्पतालों के आस-पास व भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी रैकी के बाद वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते है। पुलिस कार्रवाई के अभाव में इन दिनों चोरों के हौंसले बुलंद हो रखे है। चोर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है।

सीसीटीवी में कैद आरोपी

खबरें और भी हैं...