समीपवर्ती टापरा गांव में कार्रवाई करते हुए शहर पुलिस ने रहवासीय ढाणी के समीप बने बाड़े में 150 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भंवरलाल सिरवी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने टापरा के पनोतरी नाडी स्थित रहवासीय ढाणी पर दबिश दी, जहां समीप के बाड़े में छह कट्टों में 150 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किए।
वहीं आरोपी रेखाराम पुत्र भैराराम जाट निवासी पनोतर नाडी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुलजिम ने बताया कि उसकी एक होटल ग्राम डेरा अहमदनगर (महाराष्ट्र) में है। जहां पर राजू मेव मध्यप्रदेश से खरीद कर मंगवाया है। वहां से स्कार्पियों से डोडा-पोस्त की सप्लाई होना बताया। मामला दर्ज कर पचपदरा थानाधिकारी हरचंदराम देवासी को जांच दी।