समदड़ी | पारलू गांव के पास विकट मोड पर शुक्रवार को ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत हुई। दुर्घटना में चार जने घायल हो गए। जिनको ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पारलू लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर हालत होने पर बालोतरा रेफर किया। समदड़ी रोड़ पर विकट मोड़ पर बालोतरा से समदड़ी की तरफ एक पिकअप जा रही थी। इस दौरान समदड़ी से पारलू की तरफ आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। वहीं ट्रैक्टर की टोली भी पलटी खा गई। दोनों वाहनों में धान, घरेलू सामान भरा हुआ था, जो कि सड़क पर बिखर गया। पिकअप में सवार चालक दिलीपनाथ (25) पुत्र शेरनाथ निवासी समदड़ी अडियारीभाखरी, किशनाराम (35) पुत्र बुधाराम, जोगाराम (30) पुत्र फरसाराम निवासी समदड़ी तथा ट्रैक्टर पर सवार चालक हनुमानाराम (53) पुत्र नगाराम चौधरी निवासी पारलू घायल हो गए। दुर्घटना को लेकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गए तथा ग्रामीणों ने तुरंत घायलों काे पारलू अस्पताल पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार कर गंभीर दो घायलों को बालोतरा रेफर किया गया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर समदड़ी पुलिस पहुंची। मौका मुअायना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।