पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक निरूद्ध महिला बंदी को जमानत पर रिहा करवाया

एक निरूद्ध महिला बंदी को जमानत पर रिहा करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा (आंचलिक) | राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार व प्राधिकरण जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जेल में निरूद्ध महिला बंदी जनों तथा उनके साथ निवासरत उनके बच्चों के लिए विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने को लेकर एक टीम गठित कर 17 मई से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन व उच्चतम न्यायालय द्वारा आर.डी. उपाध्याय बनाम आंध्रप्रदेश सरकार व अन्य में पारित निर्णय में दिए गए निर्देशों की पालन में जेलों में पहुंचकर महिला बंदीजनों को विधिक जानकारी देने व सुविधार्थ कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के तहत बाड़मेर जिलेे में जिला कारागृह बाड़मेर में निरूद्ध महिला बंदी को टीम द्वारा जमानत पर रिहा करवाया गया। उक्त टीम में मनोचिकित्सक ओमप्रकाश डूडी, महिला चिकित्सक स्नेहा मुदगल, श्योर संस्था बाड़मेर सचिव लता कच्छवाह, पैनल अधिवक्ता सोनिया गौड़ एवं सीमा मंडोत उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...