बालोतरा (आंचलिक) | श्रीयादे माता मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को श्रीयादे सेवा मंडल की बैठक शंकरलाल गेदर की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान शंकरलाल गेदर ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष का लेखा जोखा मंडल के कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया। बाद में कार्यकारिणी का गठन कर कार्यकर्ताओं की सर्वसहमति से नारायण सियोटा को तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं गौतमचंद भोभरिया को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र घोड़ेला को कोषाध्यक्ष, ललित छापरवाल को सचिव, पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल गेदर को संरक्षक नियुक्त किया गया। दौलत आर. प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम में धनराज भोभरिया, चंद्रप्रकाश टांक, भीमाराम गेदर उपस्थित थे।