बालोतरा | प्रतिभावान व जरूरतमंद बालकों की शिक्षण व्यवस्थार्थ बने राजपूत शिक्षा कोष की बैठक 19 मई सुबह 11 बजे वीर दुर्गादास राजपूत छात्रावास में होगी। पूर्व जिला परिषद सदस्य देवकरण कनाना ने बताया कि अभावग्रस्त प्रतिभावान बालकों को शिक्षा दान देने की दीर्घ कालीन, निरंतर, नियमित व्यवस्था हो। इसके लिए राजपूत शिक्षा कोष नामक ट्रस्ट का गठन किया जा चुका है। इसके लिए 10 करोड़ रुपए का स्थाई कोष बनाने का समाज ने संकल्प लिया। प्रतिभावान छात्र-छात्रों को सहायता देने व कोष के संबंध में जानकारी देने के लिए बैठक आयोजित होगी।