पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देश के वीर जवानों का सीमा रक्षा में अहम योगदान: चौधरी

देश के वीर जवानों का सीमा रक्षा में अहम योगदान: चौधरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीण।

थोब | 15 मई 1999 के दिन भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए वीर सैनिक भीकाराम लोहा लेते हुए भारत के लिए शहीद हुए। शहीद भीकाराम की 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर मंगलवार को बायतु विधायक कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।

बायतु विधायक चौधरी ने कहा कि भारत के वीर जवान दिन-रात सरहदी इलाकों पर निगरानी कर देश रक्षा में अहम योगदान दे रहे हैं। कई बार दुश्मनों से लोहा लेते हुए सैनिक वीर गति को प्राप्त कर चुके है। हमें उनकी वीरता, बहादुरी व जज्बे को सलाम कर शहीदों का सम्मान करना चाहिए। आज सैनिक है तो हम है। विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए चौधरी ने कहा कि गांव में शहीद भीकाराम उच्च प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक में क्रमोन्नत करवाया। मालपुरा से पतासर तक डामरीकरण सड़क मार्ग का निर्माण, वहीं पेयजल समस्या का समाधान किया गया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।

खबरें और भी हैं...