पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सार्थक प्रयासों से ही राष्ट्र की उन्नति संभव : गोस्वामी

सार्थक प्रयासों से ही राष्ट्र की उन्नति संभव : गोस्वामी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | संगठित युवा ही सर्व समर्थ भारत का पर्याय होता है। जिनके सार्थक व सामूहिक प्रयासों से ही राष्ट्र उन्नति के शिखर को प्राप्त होता है। प्रत्येक युवा को संगठित होकर अपने समाज व राष्ट्र के विकास में सहभागी बनना चाहिए। ये विचार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष क्षेत्रपाल गिरि गोस्वामी ने ग्राम राखी में अजेयवीर मंडल द्वारा आयोजित प्रचार सभा में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में हमारे राष्ट्र के समक्ष जो चुनौतियां आ रही है उनके प्रतिकार के लिए युवाओं को एकजुट होना होगा। मंडल प्रवक्ता गौतम हाटवा ने बताया कि सभा में इंद्र पटेल ने युवाओं को संगठित होने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...