जहरीला चुग्गा डालकर मोरों को मारने का प्रयास
बालोतरा | राजस्व गांव हेमपुरा स्थित गोगाजी मंदिर पर मंगलवार को जहरीला चुग्गा देकर मोरों को मारने के लिए पहुंचे दो युवक ग्रामीणों के शोर पर भाग छूटे। इसे लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। राजस्व गांव हेमपुरा में स्थित गोगाजी मंदिर में बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगे हुए है। पेड़ पर लगे परिंडे व चुग्गा चुगने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में मोर, सहित अन्य पक्षी यहां आते है। इन्हें पकड़ने के लिए गत लंबे समय से कुछ युवक चुग्गे में जहरीला पदार्थ डालकर इन्हें मार देते हैं ।