पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनिदेव की जयंती पर महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा

शनिदेव की जयंती पर महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | शनि जयंती पर कलश लिए सैकड़ों कन्याएं, झांकियां तथा भजन मंडली के साथ भक्तों की जयघोष से शहर का वातावरण धर्ममय बन गया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। देशांतरियो धोरा स्थित श्री गणेश शनि मंदिर में सूर्य मंडल सेवा समिति के तत्वाधान में मंगलवार को अलसुबह से ही धार्मिक आयोजन शुरू हुए। अलसुबह शनि देव प्रतिमा का पंचतत्वों से अभिषेक हुआ व नवीन वस्त्रों व आभूषणों से शृंगार किया गया। (विस्तृत समाचार पेज 15 पर)

खबरें और भी हैं...