विधिक वित्तीय एवं सामाजिक साक्षरता शिविर का आयोजन
थोब | निकटवर्ती बागावास के अटल सेवा केंद्र में मंगलवार को राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के संयुक्त तत्वावधान में विधिक वित्तीय एवं सामाजिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुअा। रिटेनर अधिवक्ता गणपतदान आशिया, नीरज चौधरी, मुलदान आशिया ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, धूम्रपान निषेध एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक शौर्य गुरु शरण ने संबोधित करते हुए वर्तमान समय में डिजिटल बैंकिंग तथा वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एटीएम नंबर व खाता नंबर संबंधित बैंक जानकारी किसी को न दे, इससे ठगी से बचा जा सकता है।