पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व लोक अदालतों में अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण करें : श्रीनिवास

राजस्व लोक अदालतों में अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण करें : श्रीनिवास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्व लोक अदालतों में अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाए। इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की मंशा खासकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाने की है। अगर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में कोताही बरती तो संबंधित कार्मिकों की जबावदेही सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। राजस्व मंडल अध्यक्ष वी श्रीनिवास ने मंगलवार को राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत कनाना में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

राजस्व मंडल अध्यक्ष वी श्रीनिवास ने राजस्व लोक अदालत के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण शिविरों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। शिविरों का पूरा-पूरा लाभ लेने के साथ लंबित कार्यों का एक ही छत के नीचे निस्तारण करवा कर राहत पाएं। इस दौरान श्रीनिवास ने कहा कि पूर्व में हुए न्याय आपके द्वार अभियान में खातेदारी अधिकार और पट्टा वितरण आदि गतिविधियां होती थी। अब इन शिविरों में पूरा मिनी सचिवालय मौजूद रहने से लोगों को कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे इस अभियान से जुड़ने के साथ ही लम्बे समय से अदालतों में लंबित प्रकरणों का आपसी समझाइश से निराकरण करें। श्रीनिवास ने विभिन्न विभागों के काउंटर्स पर उपस्थित कार्मिकों से विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में संपादित होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। राजस्व लोक अदालत में कई राजस्व प्रकरणों का निस्तारण हुआ। साथ ही ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान कर राहत प्रदान दी गई। इस दौरान राजस्व मंडल अध्यक्ष वी.श्रीनिवास एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पट्टे, विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला योजना में गैस चूल्हे, पेंशन पीपीओ एवं अन्य योजनाओं में के लाभार्थियों को दस्तावेज वितरित किए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि न्याय आपके द्वार अभियान के तहत जमीन संबंधित मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय आपके द्वार आया है इसका अधिकाधिक लाभ उठाए। कई मामलों के निपटारे में कई वर्ष लग जाते हैं। लेकिन इस अभियान के जरिए ऐसे मामलों का निपटारा कर कई लोगों को राहत पहुंचाई गई। उन्होंने कनाना एवं बिठूजा में आयोजित शिविर के दौरान निपटाए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आमजन को इससे लाभांवित किया गया है।

राजस्व लोक अदालत में बालोतरा उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी, विकास अधिकारी सांवलराम, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, बालोतरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लादूराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बिठूजा में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए ।इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दस्तावेज वितरित किए गए।

खबरें और भी हैं...