मारवाड़ क्रिकेट एकेडमी में हुआ मैत्री मैच
बालोतरा | शहर में स्थित मारवाड़ क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को मैत्री मैच का आयोजन हुआ। मैत्री मैच मारवाड़ क्रिकेट एकेडमी व जालोर सीनियर के बीच मे खेला गया। मैच का टॉस एकेडमी के सचिव राहुल चारण द्वारा हुआ। इसमें जालोर सीनियर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मारवाड़ क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 225 रन बनाए। खिलाड़ी भेरूसिंह ने 55 रन व अलाउद्दीन, ईश्वर ने भी अच्छे रन जोड़े। दूसरी पारी में जालोर सीनियर टीम बल्लेबाजी करते हुए मात्र 65 रनों पर ही आॅल आउट हो गई। मैन आॅफ दी मैच चंद्रप्रकाश बने। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। मैच का संचालन एमसीए कोच इकबाल खान ने किया। मुख्य अतिथि रूप में महेंद्र पिथाणी व जीतू वैष्णव ने शिरकत की।