आरोपियों की गिरफ्तार की मांग
बालोतरा | मियो का बाड़ा में फायरिंग व जेसीबी चलाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मियो का बाड़ा अरविंद पुत्र घेवरराम ने बताया कि 15 मई को घेवरराम मेघवाल की जेसीबी जलाकर फायरिंग की गई, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। प्रतिनिधि मंडल में सोहनसिंह आजाद, ओपी बैरवा, मादाराम, मकवाना, तुलसीदास, गोपराम मेघवाल, महेंद्र कुमार राठौड़, मधुसुदन मेघवाल, रहमत अली, परिवादी घेवरराम मेघवाल ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।