सभी के सहयोग से अच्छा रहा दो साल का कार्यकाल
बलरामपुर| जिले के तीसरे कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहे अवनीश कुमार शरण को गुरुवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सभाकक्ष में एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा नवीन ऑफिसर्स क्लब में भावभीनी विदाई दी गई।स्थानान्तरित कलेक्टर के सम्मान में आयोजित समारोह के अवसर पर कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि सभी के सहयोग से जिले में उनका दो वर्ष का कार्यकाल अच्छा रहा। अधिकारी-कर्मचारियों ने जिले के विकास के लिए टीम वर्क से काम किया। उन्होंने सभी को शासकीय सेवक होने के नाते किसी भी शासकीय कार्य को दिल से करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकास के लिये सभी लोगों काे विश्वास में लेकर काम करने का प्रयास करें।