सवा महीने पहले लापता छात्रा का शव जंगल में फांसी पर लटका मिला
सवा महीने पहले लापता छात्रा का शव जंगल में फांसी पर लटका मिला
भास्कर संवाददाता|बलरामपुर
जिले के दलधोवा से सवा महीने पहले लापता हुई एक छात्रा का गांव से लगे जंगल में फांसी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़ गया था। पुलिस ने बताया कि दलधोआ निवासी 22 वर्षीय कमला बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। वह 2 मार्च को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को गांव से लगे जंगल में ग्रामीणों का एक महिला का फांसी से लटका शव मिला। सूचना पर पुलिस व अन्य ग्रामीण पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त कमला के रुप में की। शव सड़ गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।