तांबेश्वरनगर आरागाही मेंे बंगला नुतन वर्ष हर्षोल्लास से मना
बलरामपुर| ग्राम तांबेश्वरनगर आरागाही में बंगला नुतन वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया यगा। अखंड संकीर्तन समिति तांबेश्वरनगर के अध्यक्ष शिवशंकर गाइन की अध्यक्षता मेंे कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतथि नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल थे। अतिथियों ने समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हेंे एकता के रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। अतिथि अग्रवाल ने कहा कि यहां के लोगों के बीच परस्पर सहयोग की भावना मजबूत है। इस दौरान बाहर से आए कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आयोजन में अमृत घोष, कृष्णा राय, सुकुमार सरदारख् कमलेश मंडल, राजेश विश्वास सक्रिय रहे।