जिले में 1 लाख 65 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य
बलरामपुर| जिले में तेन्दूपत्ता संग्रहण की जोर शोर से तैयारी चल रही है। जिला यूनियन बलरामपुर अन्तर्गत 44 प्राथमिक वनोपज अन्तर्गत 64 लाटों में एक लाख 65 हजार सात सौ मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष संग्रहण पारिश्रमिक का राशि 41 करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपए भुगतान के संभावित हैं। जिले में 44 समिति के माध्यम से 473 संग्रहण केन्द्रों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया जाएगा। तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य मई के दूसरे सप्ताह से प्रारंभ होगा। इसके लिए तीन जोनल अधिकरी, नौ गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी, 44 पोषक अधिकारी, 473 फड़ अभिरक्षक व 473 फड़ मुंशी नियुक्त किए गए हैं।